अर्थव्यवस्था की इतनी बुरी हालत पहले कभी नहीं थी-अरविंद केजरीवाल

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईंधन कीमतों तथा रुपये में गिरावट को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि अर्थव्यवस्था की इतनी बुरी हालत पहले कभी नहीं थी।

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘पेट्रोल-डीजल की कीमत अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच चुकी है। रुपया ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर है। केंद्र सरकार को या तो यह नहीं पता है कि उसे क्या करना चाहिए या वह आम आदमी को होने वाली परेशानियों को लेकर आंखें मूंदे बैठी है।’’

केजरीवाल की यह टिप्पणी उस दिन आई है जबकि दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.15 रुपए प्रति लीटर और डीजल की 71.15 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच चुकी हैं। वहीं रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 71.21 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया है।

Previous articleकनाडा को उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) में रखने की कोई जरूरत नहीं है-ट्रम्प
Next articleगुजरात सरकार पर बढ़ा दबाव,हार्दिक का उपवास 10वें दिन भी जारी