अलकायदा ने अमरीका को दी चेतावनी कहा, ‘हजारों बार दोहराया जाएगा 9/11जैसा आतंकी हमला

0

अलकायदा की ओर से गुरुवार को एक वीडियो जारी कर अमरीका को धमकी दी गई । इस वीडियो में 11सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमले की15वीं बरसी पर आतंकी संगठन प्रमुख आयमान अल-जवाहिरी ने अमरीका को चेतावनी देते हुए कहा कि 11 सितंबर 2001 के घातक हमले को वहां हजारों बार दोहराया जाएगा और साथ ही कहा कि हमारे खिलाफ आपकी कार्रवाईयों का नतीजा था 9/11जैसा आतंकी हमला ।

बता दें कि 11सितंबर 2001 को वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर के ट्वीन टावर्स पर हाइजैक किए हुए एयरक्राफ्ट से हमला किया गया था जिसमें करीब 2,753 लोग मारे गए थे । ऊधर अमरीकी अधिकारियों का कहना हैं कि अमरीका जैसे ही 9/11 आतंकी हमले के बाद सख्‍त हुआ है । इसके बाद ही जवाहिरी की ओर से यह चेतावनी वाला वीडियो जारी किया गया है ।

Previous articleसर्दी के लिए नहीं, खूबसूरत दिखने के लिए भी लें स्टीम
Next articleअब विकसित राज्यों की पंक्ति में है मध्यप्रदेश- मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here