सागर – ईपत्रकार.कॉम |कमिश्नर श्री आशुतोष अवस्थी ने कहा है कि असंगठित मजदूरों के पंजीयन कार्य स्व-घोषणा के आधार पर हो रहा है, इस कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाही की जायेगी। आईटी युग में काम कर रहे हैं, शासन के दिशा निर्देशों को तत्काल संबंधित कर्मचारियों-पंचायत सचिवों को वाट्सअप में भेजा जायें और संबंधितों से मोबाइल पर चर्चा भी की जायें। कमिश्नर श्री अवस्थी गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सीईओ जनपद पंचायतों और नगरपालिका-नगर पंचायत और श्रम विभाग के अधिकारियों की बैठक में उक्ताशय के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा, वन मण्डलाधिकारी श्री एच.एस. शर्मा और सयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन सागर श्री एस.के. रेवाल विशेष रूप से मौजूद थे।
कमिश्नर श्री अवस्थी ने सभी अधिकारियों से कहा कि 07 मई को ग्राम सभाओं का आयोजन होना है, इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जायें। पंचायतों में फ्लेक्स लगवायें जायें यह ग्राम सभा विशेष है, क्योंकि इस ग्राम सभा में असंगठित मजदूरों के पंजीयन का वाचन और सत्यापन होना है। उन्होंने गांव में कोटवारों के माध्यम से मुनादी करवाने के निर्देश दिये। कमिश्नर श्री अवस्थी ने कहा कि ग्राम सभा में पंच सरपंच जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहे। उन्होंने इसी तरह नगरीय निकायों में पार्षद और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की बात कही।
कमिश्नर श्री अवस्थी ने कहा पंजीयन में कोई भी पात्र व्यक्ति ना छूटे। उन्होंने कहा पंजीयन सतत् प्रकिया है, यह प्रक्रिया हर माह होगी।
बताओं क्या लाभ मिलेंगे
कमिश्नर श्री अवस्थी ने सीईओ जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों के अधिकारियों से पूछा बताएं अंसगठित मजदूरों को पंजीयन के उपरांत क्या लाभ मिलेंगे। अधिकारी तत्काल जवाब नहीं दे पायें या सही जवाब नहीं दे पायें। उन्होंने अधिकारियों से कहा दिशा निर्देशों और योजनाओं तथा हितलाभ का गहन अध्ययन कर लें।
श्रमिकों को टूलकिट-साईकिल दिलायें
कमिश्नर श्री अवस्थी ने अधिकारियों से कहा मजदूरों के काम आसान करने के लिए नयी-नयी आधुनिक मशीनें आ गई हैं, उन्हें लाभ दिलाया जायें। उन्होंने कहा आधुनिक संसाधनों से श्रमिक बेहतर कार्य करने में सफल होंगे। कमिश्नर श्री अवस्थी ने मजदूरों को शासन द्वारा दी जानी वाले सायकिल सहायता की भी चर्चा करते हुए लाभ दिलाने के निर्देश दिये।
कलेक्टर को दी बधाई
कमिश्नर श्री अवस्थी ने जिले में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के पंजीयन में संभाग के अन्य जिलों की अपेक्षा अच्छा कार्य होने पर कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा को बधाई दी।
प्रतिनिधियों को निर्देशों की प्रति दें
कमिश्नर श्री अवस्थी ने सभी अधिकारियों से कहा नगरीय और ग्रामीण निकायों के जन प्रतिनिधियों को असंगठित श्रमिकों के मिलने वाले हितलाभ और दिशा निर्देशों के प्रतिया उपलब्ध करवायी जायें। उन्होंने इन सभी संबंधित अधिकारियो से कहा वे स्वयं मॉनीटरिंग करें फील्ड पर भी जायें। दिशा निर्देशों की अपडेट जानकारी सीईओ पटेरा रानू जैन द्वारा दी जाने पर उनको सराहा।






























































