आंखों की इंफैक्शन को ऐसे करें दूर

0

गर्मी के मौसम में पसीना,धूल-मिट्टी और सूरज की तेज किरणें पड़ने से आंखों में बहुत जल्दी इंफैक्शन हो जाती है। आंखों में संक्रमण होने पर बहुत सी सावधानियां बरतनी जरूरी होती हैं। इसके लिए जरी सी लापरवाही बरतने पर आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। इस मौसम में जरूरी है कि संतुलित आहार खाने में लापरवाही न बरतें तभी सेहत भी अच्छी रहेगी। आंखों में लालगी या किसी तरह की भी इंफैक्शन दिखाई दे तो डॉक्टरी जांच जरूर करवाएं।

इस तरह रखें ख्याल

1. आंखों में जरा सी जलन भी महसूस हो तो ठंड़े पानी से आंखे धोएं। दिन में कम से कम 3-4 बार आंखों पर छींटे मारे। इससे गंदगी साफ हो जाएगी।

2. जब भी घर से बाहर जाएं तो आंखों पर चश्मा लगा लें। आंखे ढकी रहेंगी तो इंफैक्शन का खतरा भी कम होगा।

3. गर्मी में ज्यादा एसी में रहने पर भी आंखों का पानी सूख जाता है। इसके लिए नैचुरल हवा में रहें। पानी का भरपूर मात्रा में सेवन करें।

करें यह उपाय
आंखों में थकावट महसूस हो तो गुलाब जल इसके लिए सबसे बेहतर उपाय हैं। रूई को गुलाब जल में भिगो कर आंखों पर रखें। इस तरह 2-3 बार यही प्रक्रिया दोहराएं। इससे बहुत फायदा मिलेगा।

Previous articleकेजरीवाल ने कहा- 2015 से पहले बनी कोई झुग्गी नहीं टूटेगी
Next articleगर्मियों में डियोड्रेंट का इस्तेमाल करें लेकिन इन बातों का ध्यान रखना भी है जरुरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here