आज करेगे मुख्यमंत्री श्री चौहान mp.mygov और सीएम डेशबोर्ड पोर्टल को लांच

0

मध्यप्रदेश सरकार नागरिकों से विकास संबंधी विषयों पर सीधे संवाद और योजनाओं पर नजर रखने के लिये दो अभिनव पहल करने जा रही है। इनमें से एक नागरिकों से विकास संबंधी विषयों पर सीधे संवाद करने के लिये उपयोगी रहेगी तो दूसरी के माध्यम से शासन की योजनाओं पर उच्च स्तर से नजर रखी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान दोनों सेवाओं को मंगलवार को केबिनेट बैठक के बाद लांच करेंगे।

mp.mygov पोर्टल
नागरिकों से संवाद करने के लिये लोक सेवा अभिकरण द्वारा mp.mygov पोर्टल प्रारंभ किया जा रहा है। पोर्टल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास में नागरिकों के साथ विषय-विशेषज्ञों की भागीदारी और उनके विचारों से योजनाओं को परिणाम-मूलक बनाना है। पोर्टल पर मुख्यमंत्री द्वारा नागरिकों से संवाद ‘दिल से’, ‘आओ मिल-बाँचें मध्यप्रदेश’, ‘हनुवंतिया जल-महोत्सव’ के साथ अनेक विभागीय गतिविधियाँ क्रियान्वित की जायेंगी। सरकार के लिये जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को दिलवाने के लिये आमजन के साथ जरूरी सीधे संवाद में यह पोर्टल मील का पत्थर साबित होगा।

सीएम डेशबोर्ड
विकास योजनाओं की निरंतर और सुव्यवस्थित समीक्षा के लिये सीएम डेशबोर्ड का लोकार्पण भी होगा। इसके माध्यम से प्रदेश स्तर पर यह आसानी से जाना जा सकेगा कि विभिन्न विभाग कृषि, स्वास्थ्य, जल-संसाधन, शिक्षा, रोजगार संबंधी अपनी गतिविधियों को कैसे संचालित कर रहे हैं। साथ ही यह योजनाओं के क्रियान्वयन में सामने आ रही चुनौतियों और वित्तीय संसाधनों में भी उपयोगी सिद्ध हो सकेगा। सरकार द्वारा जन-कल्याण के लिये मध्यान्ह भोजन, जननी सुरक्षा, लाड़ली लक्ष्मी, इंदिरा आवास योजना आदि अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन सभी योजनाओं के क्रियान्वयन को परिणाम-मूलक बनाये रखने के लिये इन पर निरंतर नजर रखी जाना आवश्यक है। डेशबोर्ड पर उपलब्ध आंकड़ों द्वारा त्वरित प्रशासनिक निर्णय लेने में मदद मिलेगी। इसके माध्यम से प्रगति संबंधी आंकड़ों को संरक्षित और सुव्यवस्थित किया जा सकेगा। डेशबोर्ड की खासियत होगी कि यह हर स्तर पर आंकड़ों का स्पष्ट विश्लेषण भी प्रस्तुत करेगा।

Previous articleसिद्धू के साथ झगड़े पर कपिल शर्मा ने कहा ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है
Next articleजनसामान्य को मिले स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिकतम लाभ-श्रीमती वालिम्बे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here