सिद्धू के साथ झगड़े पर कपिल शर्मा ने कहा ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है

0

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने सिद्धू के साथ मनमुटाव पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. कपिल ने साफ किया कि सिद्धू शो में थोड़े समय तक नहीं दिखेंगे, वे पहले भी शो से ब्रेक ले लिया करते थे.

कपिल ने कहा, ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. यह पहले भी होता रहा है. जैसे तब, जब फिल्म सैराट की स्टारकास्ट आई थी और सिद्धू शो में नहीं थे. जब जैकी चैन आए थे तब हमने रवीना जी को शो पर सिद्धू की जगह बुलाया था. मैंने ये खबर पढ़ी लेकिन सच यह है कि मेरी सिद्धू सर से कोई बात ही नहीं हुई है. ये खबर एकदम निराधार है.

काफी समय से खबरें आ रही है कि कपिल के शो में अर्चना पूर्ण सिंह सिद्धू को रिप्लेस करेंगी. इस अफवाह को तब हवा मिली जब एक वेबसाइट ने बताया कि सिद्धू के खराब तबीयत के कारण जब कपिल ने उनकी सीट अर्चना को ऑफर की थी. कपिल शर्मा की ये हरकत सिद्धू को नागवार गुजरी क्योंकि सिद्धू अर्चना पूर्ण सिंह को खास पंसदा नहीं करते. इसी बात को लेकर कपिल और सिद्धू के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई. जिसके बाद भी कपिल ने अर्चना के साथ शो की शूटिंग जारी रखी.

Previous articleएस.बी.आई. ने ग्राहकों को दिया यह स्पेशल तोहफा
Next articleआज करेगे मुख्यमंत्री श्री चौहान mp.mygov और सीएम डेशबोर्ड पोर्टल को लांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here