इंडीज के हाथों शर्मनाक हाथ मिलने पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ा। इसी बीच पाकिस्तान कप्तान सरफराज अहमद भी इस हार से दुखी दिखे। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के बाद कहा कि यदि आप इन परिस्थितियों में टॉस हार जाते हैं, और विकेट खो देते हैं, तो खेल में वापस आना मुश्किल है। यहां हमें जरूरत थी सकारात्मक क्रिकेट खेलने की। हम ऐसे क्रिकेट नहीं खेल पाए जिस कारण हम जीत सकते थे।
सरफराज ने कहा कि आज हमारी बल्लेबाजी इकाई ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। हम जानते हैं कि वे अपने तेज गेंदबाजों के साथ आने वाले हैं। हमने शॉर्र्ट बॉल के खिलाफ अच्छा नहीं खेला। आज का दिन बहुत बुरा था। उम्मीद है कि आत्मविश्वास से भरी मेरी टीम वापसी करेगी। आमिर को अच्छी गेंदबाजी करते देखना अच्छा लगा। इंग्लैंड में हमें हमेशा अच्छा समर्थन मिलता है।
बता दें कि इंडीज टीम ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। इंडीज टीम ओशाने थॉम्स और कप्तान जेसन होल्डर की मदद से पास्तिान को महज 105 रनों पर रोक लिया। जवाब में खेलने उतरी इंडीज टीम ने 14वें ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। इंडीज की ओर से क्रिस गेल ने 50 तो निकोल्स पूरण ने 34 रन बनाए।






























































