आज से तृणमूल करेगी भाजपा भारत छो़ड़ो आंदोलन का आगाज

0

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी किसी भी सूरत में भारतीय जनता पार्टी को राज्य में पैठ बढ़ाने से रोकना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने 21 जुलाई को मंच से भाजपा से निपटने के लिए कई सुझाव दिए थे। इसी कड़ी में उन्होंने ‘भाजपा भारत छो़ड़ो’ आंदोलन का आह्वान किया था, जिसका देशव्यापी आगाज आज से होगा और जो 30 अगस्त तक चलेगा।

यह आंदोलन तृणमूल के लिए जनसंपर्क बढ़ाने के लिए भी होगा। ममता ने सभी दलों से इस आंदोलन को अपना समर्थन देने की अपील की थी और कहा था कि हम रॉयल बंगाल टाइगर हैं। तृणमूल को पूरे देश को दिशा दिखानी होगी। उन्होंने कहा था कि हम भारत से भाजपा को बाहर करेंगे। यह हमारी चुनौती है।

भाजपा का अगस्त क्रांति अभियान
भाजपा ने ‘भाजपा भारत छो़ड़ो’ आंदोलन का आह्वान किया है, तो आतंकवाद और अलगाववाद जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए भाजपा का अगस्त क्रांति अभियान बुधवार से शुरू होगा। भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किए जा रहे छह दिवसीय अभियान के दौरान जिले से वार्ड स्तर तक तिरंगा फहराकर राज्य में राष्ट्रीय ध्वज के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को कड़ा संदेश दिया जाएगा।

Previous articleग्यारहवीं विज्ञान मंथन यात्रा 5 अक्टूबर से शुरू होगी
Next article3.21 लाख किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here