आदित्य नारायण ने ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर, ड्राइवर और महिला घायल, मिली जमानत

0

सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण को वर्सोवा पुलिस ने एक्सीडेंट के केस में गिरफ्तार कर लिया था. उन पर अपनी कार से एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मारने का आरोप है. ऑटोरिक्शा का ड्राइवर (उम्र 64 साल) और उसमें सवार एक महिला (उम्र 32 साल) घायल हो गए हैं. हालांकि आदित्य को अब जमानत मिल गई है.

यह घटना लोखंडवाला में इंद्रलोक बिल्डिंग के सामने हुई है. आदित्य के खिलाफ धारा 279 और 338 के तहत कार्रवाई की जाएगी. खबरों के मुताबिक, आदित्य खुद उस महिला को अस्पताल लेकर गए थे.

विवादों से पुराना नाता
पिछले साल अक्टूबर में आदित्य का एक एयरलाइन के स्टाफ मेंबर को धमकाने और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक वीडियो सामने आया था. दरअसल, रायपुर एयरपोर्ट पर अतिरिक्त लगेज के मुद्दे पर आदित्य और इंडिगो कर्मियों के बीच जमकर बहसबाजी हुई थी. इसके बाद आदित्य ने इंडिगो कर्मियों को देख लेने तक की धमकी दे डाली.

आदित्य रायपुर एक इवेंट में गाना गाने आये थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद वो रायपुर से मुंबई जा रहे थे. इंडिगो प्रबंधन के मुताबिक आदित्य को अतिरिक्त लगेज के लिए लगभग 13 हजार रूपये इंडिगो को देने थे, लेकिन वह 10 हजार रूपये देने पर अड़े थे. जिस समय इंडिगो कर्मचारियों से आदित्य की तू तू मैं मैं हो रही थी, उस वक्त किसी पैसेंजर ने मौके का वीडियो बना लिया था.

Previous articleट्रंप का पैसा लौटाने के लिए तैयार हुई पोर्न स्टार, तांकि खुल के कर पांए बात
Next articleऑनर 7C स्मार्टफोन डुअल कैमरा और 5.99-इंच डिस्प्ले के साथ हुआ लांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here