इंडियन वेल्स क्वॉर्टर फाइनल में पूर्व जोड़ीदार से हारीं सानिया

0

भारत की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को बीएनपी परिबास इंडियन वेल्स हार्डकोर्ट टेनिस टूर्नमेंट के महिला युगल वर्ग क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में अपनी पूर्व जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही सानिया-बारबरा का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो गया है और साथ ही इस प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई है।

टूर्नमेंट में मंगलवार देर रात खेले गए इस मैच में ताइवान की चान युंग जान और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने सानिया और उनकी जोड़ीदार चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रायकोवा को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात दी। सानिया-बारबरा की जोड़ी ने इटली की सारा इरानी और पोलैंड की एलिसिया रोसोल्सका की जोड़ी को 6-2, 6-3 से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

Previous articleसंजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ का सेट जलकर खाक
Next articleभारत में लॉन्च हुआ Moto G5 Plus, आज से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here