इटली का चश्मा लगा रखा है राहुल गांधी ने : अमित शाह

0

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गोवा में अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और इसके उपाध्यक्ष पर जोरदार प्रहार किया। शाह ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ‘‘इटली का चश्मा लगा रखा है।’’ बिचोलिम विधानसभा क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘चार फरवरी को कमल के फूल के सामने बटन दबाएं ताकि झटके का अहसास इटली में भी महसूस किया जा सके।’’

भाजपा प्रमुख ने कहा कि पूर्ववर्ती ‘‘सोनिया-मनमोहन सरकार’’ के समय सीमाएं असुरक्षित थीं। शाह ने कहा, ‘‘सीमा पार से हर दिन गोलीबारी होती थी। राहुल बाबा कह रहे हैं कि सीमा पार से अब भी गोलियां चल रही हैं तो तब और अब में क्या अंतर है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘राहुल बाबा आपको फर्क मालूम नहीं पड़ेगा, आपकी आंख पर इटली का चश्मा चढ़ा हुआ है।’’

Previous articleठाकरे-फाकरे, मोदी या भागवत, गांधी या पवार से डरने की जरूरत नहीं है-अकबरुद्दीन ओवैसी
Next articleमहिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी होती है स्किन केयर की जरूरत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here