इन संकेतों से जानें कि शरीर में है कैल्शियम की कमी

0

स्वस्थ शरीर के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में जब शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए तो उसके संकेत पहले से ही दिखने लगते हैं। शरीर के अलग-अलग हिस्सों के लिए कैल्शियम का अपना काम होता है। इसकी कमी से जोड़ों में दर्द जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं। इसके अलावा कैल्शियम की कमी से और भी कई तरह के संकेत देखने को मिलते हैं।

1. हड्डियां कमजोर
शरीर में कैल्शियम की कमी होेने पर सबसे पहले हड्डियों पर असर देखने को मिलता है। इससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और अक्सर जोड़ों में दर्द होने लगता है। कुछ लोगों को तो इस पोषक तत्व की कमी के कारण रिकेट्स नाम की बीमारी भी हो जाती है।

2. दांत कमजोर
जिन लोगों के दांतों में ज्यादातर दर्द रहने लगे और पीले पड़ जाएं तोे समझ लेना चाहिए कि उनके शरीर में कैल्शियम की कमी है। कैल्शियम की कमी के कारण समय से पहले ही दांत टूटने लगते हैं।

3. नाखुन
महिलाओं को लंबे और मजबूत नाखुन रखने का काफी शौंक होता है लेकिन जब उनके नाखुन हमेशा टूटते रहें और कमजोर हो जाएं तो उनमें कैल्शियम की कमी हो गई है।

4. मासिक धर्म में गड़बड़ी
कैल्शियम की कमी के कारण महिलाओं में मासिक धर्म में गड़बड़ी हो सकती है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग कम होती है और काफी दर्द भी होता है।

5. बाल झड़ना
शरीर में इस पोषक तत्व की कमी हो जाने पर बाल झड़ने लगते हैं और उनमें रूखापन आ जाता है।

Previous articleलोकसभा में कांग्रेस ने किया हंगामा, स्पीकर पर फेंके कागज
Next article25 जुलाई 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here