दीना वाडिया खूबसूरत और साहसी थीं : प्रीति जिंटा

0

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने बताया कि उन्हें अपने पूर्व प्रेमी नेस वाडिया वाडिया की ‘साहसी’ दादी दीना वाडिया से मुलाकात करने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है।पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना की बेटी दीना वाडिया का गुरुवार को न्यूयॉर्क में उनके घर पर निधन हो गया। वह 98 वर्ष की थीं।

प्रीति ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘यह सुनकर खेद है कि खूबसूरत और साहसी दीना वाडिया अब नहीं रहीं। मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य मिला और मैं उनकी प्रशंसक हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’

दीना ने अपने पिता की असहमति के बावजूद, मुंबई स्थित पारसी व्यापारी नेविल वाडिया से शादी की थी और विभाजन के बाद भारत में रहीं। उनकी एक बेटी डायना वाडिया, बेटा नुस्ली वाडिया है, इसके अलावा, उनका पोता नेस और जेह वाडिया और दो पड़पौत्र जेेह और एला वाडिया हैं।

Previous articleभुगतान की सूचना पंजीकृत किसानों को एस.एम.एस. के माध्यम से भी दी जाये-मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleराष्ट्रपति के भोपाल प्रवास के दौरान उनके स्वागत सत्कार की व्यवस्थाएं भव्य और व्यवस्थित हों-मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here