ग्वालियर– ईपत्रकार.कॉम |भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत ग्वालियर जिले में भी “इलेक्शन पाठशालाएँ” शुरू की गई हैं। पाठशाला का शुभारंभ बुधवार को यहाँ कलेक्ट्रेट स्थित जन-सुनवाई कक्ष में किया गया।
“इलेक्शन पाठशाला” के माध्यम से नए मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जायेगी। साथ ही छूटे हुए मतदाताओं को मतदाता सूचियों से जोड़ने का काम भी किया जायेगा। पाठशाला के जरिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के बारे में भी लोगों को बताया जायेगा।
पाठशाला के शुभारंभ अवसर पर अपर संचालक स्कूल शिक्षा तथा स्वीप के नोडल अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी महिला-बाल विकास सहित मास्टर ट्रेनर्स व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

































































