इस क्रिकेटर ने 21 गेंदों में बना दी सेन्चुरी, गेल का टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

0

वेस्ट इंडीज के एक 23 साल के बैट्समैन ने सिर्फ 21 बॉल्स में सेन्चुरी बना दी. इराक थॉमस नाम के इस बैट्समैन ने यह रिकॉर्ड टोबेगो क्रिकेट एसोसिएशन के एक टी20 टूर्नामेंट में बनाया. थॉमस ने अपनी पारी में 31 बॉल में नॉट आउट 131 रन बनाए. इस इनिंग की मदद से उनकी टीम ने 152 रनों का टारगेट महज 8 ओवर में हासिल कर लिया.

थॉमस ने 131 रन की इस इनिंग में 15 सिक्स और 5 चौके लगाए. मैच के बाद थॉमस ने कहा, ‘मैं अपनी पहली टी20 सेन्चुरी लगाकर बेहद खुश हूं. मैं काफी समय से क्रिकेट खेल रहा हूं, लेकिन इस फॉर्मेट में सेन्चुरी लगाकर मुझे बहुत खुशी हो रही है.’

गेल का रिकॉर्ड
इससे पहले टी20 क्रिकेट में सबसे तेज सेन्चुरी का रिकॉर्ड भी वेस्ट इंडीज के ही क्रिस गेल के नाम था. उन्होंने आईपीएल में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेलते हुए 30 बॉल में सेन्चुरी बनाई थी. गेल ने पुणे वारियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु की ओर से खेलते हुए 2013 में आईपीएल के दौरान ये इनिंग खेली थी.

फास्टेस्ट वनडे सेन्चुरी डिविलियर्स के नाम
जबकि वनडे की फास्टेस्ट सेन्चुरी का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है. उन्होंने इसके लिए 31 बॉलें खेली थीं.

Previous articleHuawei ने लॉन्च किया Honor 5C, फिंगरप्रिंट स्कैनर और मार्शमैलो से लैस है यह फोन
Next articleराज्यसभा में उठा EPF पर ब्याज दर में कटौती का मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here