ईरान में भूकंप के झटके, 25 लोग घायल

0

ईरान में 5.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से जुड़े हादसों में कम से कम दस लोग घायल हो गए। ईरान की मीडिया में यह जानकारी दी गई। सरकारी टेलीविजन ने बताया कि राजधानी तेहरान से 500 किलोमीटर दक्षिण में सीसख्त काउंटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

खबर में कहा गया है कि क्षेत्र में राहत एवं बचाव दल को तैनात किया गया है। भुकंप का केन्द्र जमीन से दस किलोमीटर की गहराई पर था। सीसख्त एक कृषि क्षेत्र है जहां की आबादी 6,000 लोगों की हैं। भूकंप से जानमाल के नुकसान का ब्योरा नहीं मिला है।

Previous articleसरकार का देसी WhatsApp ‘Sandes’ हुआ लॉन्च
Next articleपथ विक्रेता सम्मान से करें अपने काम-धंधे : मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here