एएसआई श्री पटले के निधन पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुख व्यक्त किया

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट जिले में एएसआई श्री देवाराम पटले का सड़क दुर्घटना में निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह दुखद घटना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री पटले की बालाघाट से ड्यूटी के बाद शाम अपने कार्य-स्थल खैरलांजी वापस आते समय सड़क दुर्घटना में असमय मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री पटले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजन को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Previous articleप्रधानमंत्री शेख हसीना से मिले PM नरेंद्र मोदी, हैदराबाद हाउस में की मुलाकात
Next articleराष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने शिक्षकों को प्रदान किए राष्ट्रीय पुरस्कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here