एक्टर ग‍िरीश कर्नाड का न‍िधन, लंबे समय से थे बीमार

0

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गिरीश कर्नाड का सोमवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। ग‍िरीश कर्नाड लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प‍िछले कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था।

उनके न‍िधन की वजह मल्टीपल ऑर्गेन का फेल होना है। गिरीश कर्नाड के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

गिरीश कर्नाड ने सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में भी काम किया था। गिरीश ने कन्नड़ फिल्म संस्कार (1970) से अपना एक्टिंग और स्क्रीन राइटिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा का पहले प्रेजिडेंट गोल्डन लोटस अवार्ड जीता था।

बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 1974 में आयी जादू का शंख थी। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्म निशांत (1975), शिवाय और चॉक एन डस्टर में भी काम किया था।

Previous article1 जुलाई से बदल जाएगा SBI का नियम, 42 करोड़ ग्राहकों पर पड़ेगा असर
Next articleबंगाल पर अमित शाह ने संभाली कमान,शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक जारी