एक्टर सुरेश गोपी की बिगड़ी तबीयत, चार दिन से अस्पताल में भर्ती

0

मलयालम सिनेमा मशहूर सुरेश गोपी के फैंस के लिए बुरी खबर है। एक्टर की तबीयत बिगड़ गई है। निमोनिया का पता चलने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार सुरेश बीते चार दिनों से कोची के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं, वहां उनके निमोनिया का इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि फिलहाल सुरेश गोपी की तबीयत में मामूली सा सुधार है और वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में उनका कोरोना भी टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

बता दें इन दिनों सुरेश गोपी फिल्म ‘पाप्पन’ की शूटिंग कर रहे थे। बीते दिनों उन्होंने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। बता दें इस फिल्म में सुरेश गोपी के अलावा नायला ऊषा, सनी वायने, टिनी टॉम, आशा शरद, चंदुनाथ और नीता पिल्लई भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Previous articleघुटने पर फटी जीन्स पहनकर लड़कियां समाज को क्या मैसेज दे रहीं-सीएम तीरथ सिंह रावत
Next articleभारत की हार पर बोले रणवीर सिंह, इस खिलाड़ी की वापसी से बदलेगी कहानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here