भारत की हार पर बोले रणवीर सिंह, इस खिलाड़ी की वापसी से बदलेगी कहानी

0

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और महमान टीम ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। भारत की हार पर बाॅलीवुड के स्टार रनवीर सिंह ने कहा कि जब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद सब बदल जाएगा।

भारत की हार पर रणवीर सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, कोई ना, जसप्रीत बुमराह की वापसी का इंतजार करें। उनके आने से एक अलग कहानी होगी। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान निजी कारणों का हवाला देकर छुट्टी पर चले गए थे और हाल ही में उन्होंने स्पोर्ट्स प्रीजेंटर और एंकर संजना गणेशन के साथ शादी की है। बुमराह ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज शेयर करते हुए इस बात की जानकारी साझा की थी।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडिमय में खेले गए मैच के दौरान भारत ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोहली (77) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 156 रन बनाए। इसके जवाब में जोस बटलर (नाबाद 83 रन) और जानी बेयरस्टो (40 रन) की पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने 18.2 ओवर में 8 विकेट रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में भारत पर 2-1 से बढ़त भी बना ली है। इस टी20 सीरीज की चौथा मैच 18 मार्च को खेला जाएगा।

Previous articleएक्टर सुरेश गोपी की बिगड़ी तबीयत, चार दिन से अस्पताल में भर्ती
Next articleसेवा कार्य करने वालों का सम्मान करने से उनके आत्मबल में वृद्धि होती है : गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here