1.PM दावोस को बताइए कि भारत की एक फीसदी आबादी के पास 73 फीसदी संपत्ति क्यों हैं-राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्विट्जरलैंड के दावोस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण को लेकर कटाक्ष किया है| मंगलवार को जब पीएम मोदी स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) को संबोधित करते हुए भारत की आकर्षक तस्वीर खींच रहे थे, तब राहुल गांधी उन पर तंज कस रहे थे|
2.रामायण और बौद्ध धर्म ऐसे दो पहलू हैं जो भारत और आसियान को जोड़ते हैं-सुषमा स्वराज
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को कहा कि रामायण और बौद्ध धर्म ऐसे दो पहलू हैं जो भारत और आसियान को जोड़ते हैं| इसीलिए उन्हें भारत आसियान स्मारक सम्मेलन में विशेष महत्व दिया गया है|भारत आसियान यूथ अवॉडर्स में सुषमा ने कहा कि भारत और आसियान के बीच सदियों पुराने रिश्ते हैं| ये संबंध इतिहास, संस्कृति, वाणिज्य और शिक्षा जैसे विविध क्षेत्र में फैले हुए हैं|
3.एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर मुंबई में रैली के दौरान फेंका गया जूता
दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा इलाके में एक रैली को संबोधित करने के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर एक मंगवार रात रात एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि सांसद को जूता नहीं लगा और आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे अभी गिरफ्तार किया जाना है।
4.लालू प्रसाद को गीता-रामायण जैसे धर्म ग्रंथों का पाठ करते हुए पश्चाताप करना चाहिए-सुशील मोदी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चारा घोटाले में जेल जाने के बाद लालू प्रसाद को गीता-रामायण जैसे धर्म ग्रंथों का पाठ करते हुए पश्चाताप करना चाहिए, लेकिन लालू का मन नकारात्मक राजनीति, पुत्र-मोह और माल-मिट्टी में ही लगा हुआ है। रेलवे के होटलों के बदले करोड़ो रूपए की जमीन अपने नाम लिखवा लेने वाले खुद को बिहार की मिट्टी का रखवाला बता रहें हैं।
5.आतंकी हाफिज सईद को गिरफ्तारी का डर,कोर्ट में दी याचिका
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद को अब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की प्रतिबंध निगरानी टीम के पाकिस्तान दौरे से पहले अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा है| उसने लाहौर उच्च न्यायालय में गिरफ्तारी से बचाव के लिये याचिका दायर करते हुये कहा कि सरकार भारत और अमेरिका के कहने पर उसे गिरफ्तार करना चाहती है|
6.दावोस मंच :वैश्विकरण की चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ती जा रही है-नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में स्वागत भाषण दिया| यहां अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) पर कहा कि वैश्विकरण की चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ती जा रही है| लिहाजा वैश्विकरण के प्रवाह के रुख को बदलने की जरूरत है|
7.राजनीति के कारण भारत-पाक के बीच नहीं हो रहा कोई मैच – शोएब अख्तर
पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटरों को राजनीति के कारण दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता के मौके से वंचित किया जा रहा है। दोनों देशों के बीच 2007 से कोई पूर्ण द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली गई है जिसमें 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले की अहम भूमिका रही। भारत में 2012 में एक छोटी श्रृंखला का आयोजन हुआ लेकिन राजनयिक रिश्तों में मौजूदा तल्खी को देखते हुए जल्द ही दोनों देशों के बीच पूर्ण क्रिकेट संबंध शुरू होने की संभावना नहीं है। अख्तर ने कहा, ‘‘यह बेहद दुखद है कि सीमा के दोनों तरफ के क्रिकेटरों को भारत-पाक प्रतिद्वंद्विता का अनुभव करने के काफी मौके नहीं मिल रहे। एशेज के साथ यह खेल की सबसे बड़ी श्रृंखला है।’’
8.मुझे लगता है कि फिलहाल मेरी बेटी वाले प्रोजेक्ट में मैं बिजी हूं और इससे मैं बहुत खुश हूं-सोहा अली खान
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोहा अली खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। फिलहाल, वह मातृत्व का लुत्फ उठा रही हैं। हाल ही में एक इवेंट में पहुंची सोहा ने कहा कि उनकी बेटी इनाया उनका ज्यादातर समय ले रही है।सोहा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हर कोई यह पूछता रहता है कि मेरा अगला प्रॉजेक्ट क्या है। फिलहाल प्रॉजेक्ट ‘इनाया’ मेरा ज्यादातर समय ले रहा है और मैं उसमें बेहद खुश हूं।’
9.पत्नी ऐश के कारण बहन श्वेता-भाई अभिषेक में छिड़ी जंग!
बॉलीवुड में बच्चन परिवार में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिसकी खबरें लगातार मीडिया में आ रही हैं। कभी ऐश्वर्या और अभिषेक के जलसा छोड़ नए घर में शिफ्ट होने की तो कभी अपने ननद श्वेता नंदन से ऐश्वर्या की अनबन।
10.Jio Republic day offer : गणतंत्र दिवस पर जियो ने पेश किए नए प्लान
टेलीकॉम मार्केट में अपने धमाकेदार प्लान्स के कारण चर्चा का विषय बनी हुई कंपनी जियो ने अपने यूजर्स के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर नए रीचार्ज प्लान पेश कर दिए हैं। नए टैरिफ प्लान्स 26 जनवरी, 2018 से उपलब्ध होंगे।






























































