एग्जिट पोल मनोरंजन का साधन, BJP उस पर मना रही है जश्न- कमलनाथ

0

सीएम कमलनाथ ने एग्जिट पोल में दर्शाए गए नतीजों को मनोरंजन का जरिया बताया जिसपर बीजेपी जश्न मना रही है। उन्होंने कहा कि 23 मई को सच सामने आ जाएगा यूपीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सीएम कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी पहले भी चार बार फ्लोर टेस्ट करवा चुकी है एक बार और सही मुझे मेरे विधायकों पर है पूरा भरोसा।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मुख्यमंत्री की लोकसभा प्रत्याशियों से चर्चा शुरू हो गई है। इसके बाद वे मंत्रियों और विधायकों से भी अलग से बातचीत करेंगे। दो अलग-अलग होने जा रही इन बैठकों में लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आए नतीजों के बारे में चर्चा होगी। हालाकि सीएम ने सोमवार को दोपहर में दिल्ली से लौटने के बाद संगठन के पदाधिकारियों और मंत्रियों से चर्चा की।

Previous articleअपना उल्लू सीधा करने से फुरसत मिले तो इस खबर पर भी ध्यान दीजिएगा-शिवराज
Next articleमैं यहां तक पहुंचने के लिए बहुत कुछ गंवाया : कोएपका