दतिया – ईपत्रकार.कॉम |मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सभी नागरिकों को एक दृष्टि से देखती है जो भी विकास कार्य होते है उनका लाभ सभी को एक समान होता है। दतिया नगर का चौतरफा विकास हो रहा हैं जिससे शहर के सभी नागरिकों को एक समान लाभ मिल रहा है। यह बात उन्होंने आज सेवढ़ा चुंगी पैट्रोल पंप निदान के कुआं के पास से झांसी रोड़ तक बनने वाले 13.56 करोड़ के बायपास रोड़ का शिलान्यास करते हुए कही। इस सड़क के बन जाने से सेवढ़ा रोड़ का झांसी भाण्डेर जाने वाला ट्राफिक शहर में प्रवेश किए बिना सीधा बायपास मार्ग से गुजर जाएगा। इस प्रकार शहर पर यातायात का दबाव तो कम होगा ही लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी और बायपास के आसपास भूमि-भवन के मालिक मैन सड़क से जुड़ जायेंगे।
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने शिलापट्टिका का अनावरण करने के उपरांत उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्र पर समान रूप से ध्यान दे रही है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना में प्रदेश की आधी से अधिक आबादी का पंजीयन हुआ है वहीं किसानों को भी भावांतर भुगतान योजना, सूखा राहत, मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना, फसल बीमा योजना आदि के द्वारा लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में लागू की गई मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना प्रदेश के गरीब और कमजोर वर्ग के लिए वरदान है। इसमें 1 हैक्टेयर से कम भूमि रखने वाले सभी किसान, मजदूर, शिल्पकार, दस्तकार व विभिन्न प्रकार का व्यवसाय करने वाले लोग शामिल है। उन्होंने कहा कि पंजीकृत व्यक्ति को पांच लाख तक ईलाज मुफ्त, 16 हजार रूपये प्रसूति सहायता, मृत्यु पर दो लाख रूपये, दुर्घटना पर चार लाख रूपये का प्रावधान है। पढ़ाई लिखाई में भी विशेष सुविधा दी जायेगी इसके अलावा बिजली का बिल भी फ्लेट रेट पर 200 रूपये लगेगा।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वृक्षारोपण कर शहर को हरा-भरा बनाना का प्रयास करें। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी श्री कालीचरण कुशवाहा, श्री मुकेश यादव, श्री विपिन गोस्वामी, श्री भरत यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित रहे
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी पुष्पेन्द्र रावत, उपाध्यक्ष श्री विनय यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री योगेश सक्सैना, मण्डी उपाध्यक्ष श्री धीरू दांगी, मण्डी अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जीतू कमरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुशवाहा, डॉ. सलीम कुरैशी, डॉ. रामजी खरे के अलावा सर्वश्री गोविन्द ज्ञानानी, लख्खा टिलवानी, रामदास झस्या, वीर सिंह यादव, राजेन्द्र यादव भाण्डेर, बृजेन्द्र सिंह परमार, श्रीमती किरण गुप्ता, श्रीमती कटारे, श्रीमती कुमकुम रावत, श्रीमती कुसुम त्रिपाठी, श्रीमती रंजना भटनागर, नेहा रजक, श्रीमती प्रभा यादव, दिलीप बाल्मीक, हरीओम यादव, मनमोहन तिवारी, विजय झण्डा गुरू, सतीश यादव, गौरव दांगी, रमेश यादव, इकबाल खांन, भूरे चौधरी, आकाश भार्गव, सत्यम पण्डा, विवेक तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन व अधिकारी उपस्थित रहे।





























































