“एम.पी. में आकर दिल हो बच्चे सा”

0

सुरुचिपूर्ण एवं लोकप्रिय एड केम्पेन के लिये देशभर में अपनी अलग ख्याति और पहचान बनाने वाले मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने इस कड़ी में ‘एम.पी. में दिल हो बच्चे सा” शीर्षक एक और एड लांच किया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार की शाम इस नये एड केम्पेन का शुभारंभ किया। अवसर था- मिंटो हॉल के जीर्णोद्धार एवं कन्वेंशन सेंटर के कार्य की शुरूआत का। समारोह-स्थल पर इस एड का मॉडल भी प्रदर्शित किया गया।

इस एड में कहा गया है कि बचपन में कुछ नई अनोखी, कुछ अनदेखी चीजों को देखकर जो खुशी मिलती है, दिल को कुछ ऐसी ही खुशी मिलती है मध्यप्रदेश आकर। जो भी मध्यप्रदेश आता है, उसका दिल बच्चों सा बन जाता है। मध्यप्रदेश के जंगलों में, उसके महलों में, उसकी कला-कृतियों में…। मध्यप्रदेश आने पर दिल करता है कि उसका चप्पा-चप्पा छान मारें। कुछ ऐसा ही दिखता है मध्यप्रदेश। बच्चों के रंग-बिरंगे खिलौने से बने मध्यप्रदेश के पर्यटन-स्थल यह दर्शाते हैं कि यहाँ आकर दिल बच्चा सा हो जाता है। इसे एड गुरु श्री पीयूष पांडे ने मध्यप्रदेश पर्यटन के लिये तैयार किया है।

समारोह में अतिथियों, उपस्थित नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों ने कर्तल ध्वनि कर इस एड को पसंद किया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पर्यटन के एड अब न्यूज चेनल के साथ मनोरंजन चेनलों पर भी दिखाये जाने की शुरूआत की जा रही है।

Previous articleआजम का PM पर निजी हमला, कहा- जो पत्नी को हक नहीं दे पाया, वह बेटियों को हक की बात करता है
Next articleचैम्पियंस ट्रॉफी: फाइनल में पहुंचा भारत, ऑस्‍ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here