एशिया कपः भारत-PAK मैच में दबाव बढ़ जाता है-फखर

0

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने एशिया कप शुरू होने से पहले कहा है कि भारत के खिलाफ किसी भी मैच में हमेशा दबाव रहता है. आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार भारत 15 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू हो रहे एशिया कप में 19 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा.

दोनों टीमें आखिरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल ( 18 जून 2017 ) में भिड़ी थीं, जहां जमान ने 114 रनों की शतकीय पारी खेलकर पाकिस्तान को 180 रनों से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था.

पाकिस्तान के लिए दोहरा शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज जमान ने कहा, ‘आमतौर पर, जब आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई भी मैच खेलते हैं, तो दबाव तो रहता ही है. लेकिन जब भारत और पाकिस्तान का मैच होता है, तो दबाव बढ़ जाता है. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मुझे एक बार इसका अनुभव हो चुका है.’

Previous articleपदक विजेता अब ओलंपिक पोडियम को बनाएं टारगेट-PM मोदी
Next articleमहिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर और दिल की बीमारियों से दूर रखता है BROWN RICE