ऐपल के ऐप स्टोर पर टॉप फ्री ऐप बना Fidget Spinner ऐप

0

ऐपल के ऐप स्टोर पर Finger Spinner नाम का एक ऐप सुपरहिट हो गया है। इस ऐप ने फ्री ऐप्स की कैटिगरी में सभी पॉप्युलर ऐप्स को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली है। दरअसल यह ऐप फिजिट (Fidget) नाम के एक खिलौने पर आधारित है। यह खिलौना अचानक बहुत लोकप्रिय हो गया है। अमेरिका और यूरोपीय देशों में लोग न सिर्फ इससे असल लाइफ में खेल रहे हैं बल्कि स्मार्टफोन्स पर भी इसका लुत्फ उठा रहे हैं।

क्या है फिजिट?
इस खिलौने में सेंटर में एक बियरिंग लगा होता है और उसकी मदद से इसे घुमाया जाता है। कहा जाता है कि जिन लोगों को फोकस करने दिक्कत होती है या जो लोग बेचैनी की वजह से कोई हरकत करने के लिए मजबूर होते हैं, उन्हें इससे मदद मिलती है। भले ही एक्सपर्ट्स इस खिलौने की उपयोगिता के लिए एकराय नहीं हैं मगर इसकी लोकप्रियता उन लोगों में भी बढ़ती जा रही है जिन्हें बेचैनी जैसी समस्या नहीं है।

फिजिट
वैसे तो फिजिट का आविष्कार 1990 में हुआ था मगर 2017 में यह पॉप्युलर हो गए। बच्चे क्या, बड़े भी फिजिट्स खरीद रहे हैं और उन्हें घुमाते हुए इंजॉय कर रहे हैं।

Finger Spinner नाम का ऐप इसी खिलौने के आधार पर बना है। इस ऐप में दिखने वाले फिजिट को स्वाइप करके ज्यादा से ज्यादा देर तक घुमाना होता है। हर बार अपने लक्ष्य को पूरा करने पर नए फिजिट्स अनलॉक होते हैं।

Finger Spinner ऐप को Ketchapp Games नाम की कंपनी ने बनाया है। यह वही कंपनी है जो “2048” और “Ballz” जैसे गेम्स बना चुकी है। अब Finger Spinner इतना पॉप्युलर हो गया है कि इसने ऐपल के प्ले स्टोर पर यूट्यूब, मेसेंजर, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट जैसे ऐप्स को छोड़कर फ्री ऐप्स की लिस्ट में टॉप पर जगह बना ली है। ध्यान देने वाली बात यह है कि फिजिट स्पिनर ऐप्स सिर्फ आईफोन यूजर्स के बीच ही पॉप्युलर हैं। अगर ऐंड्रॉयड पर Fidget Spinner ऐप को देखें तो यह टॉप फ्री ऐप्स की लिस्ट में नहीं है। हालांकि Fidget Spinner neon glow नाम का ऐप 21वें नंबर पर जरूर दिखाई देता है।

Previous articleमुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दवे के निधन पर शोक व्यक्त
Next articleपहली बार मिले ट्रंप-शरीफ, नहीं हुई कोई द्विपक्षीय बैठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here