ऑस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ाने में माहिर हैं रोहित, जड़ा चौथा शतक

0
पर्थ। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के वाका मैदान में खेले जा रहे पांच मैचों की सीरीज के पहले वनडे में रोहित शर्मा ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 9वां ODI शतक जड़ दिया है। रोहित शर्मा ने जब भी शतक लगाया है ज्यादातर मैचों में टीम इंडिया को जीत ही मिली है। आंकड़ों के मुताबिक, रोहित शर्मा ने इससे पहले 8 वनडे शतक लगाए हैं जिसमें टीम इंडिया को 5 बार जीत मिली है तथा तीन बार हार का सामना करना पड़ा है।रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल मैचों में 264 रन की बड़ी पारी भी खेली है। रोहित शर्मा अब तक वनडे में 2 डबल शतक लगा चुके है। रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2013 में बंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडिम में 209 की बड़ी पारी खेल चुके हैं। जानिए रोहित शर्मा के किस टीम में खिलाफ और कब लगाया वनडे इंटरनेशनल शतक।

रोहित के ODI शतक
1. 114 (जिम्बाब्वे)-2010
2. 101* (श्रीलंका)-2010
3. 141* (ऑस्ट्रेलिया)-2013
4. 209 (ऑस्ट्रेलिया)-2013
5. 264 (श्रीलंका)-2014
6. 138 (ऑस्ट्रेलिया)-2015
7. 137 (बांग्लादेश)-2015
8. 150 (साउथ अफ्रीका)-2015
9. 171* (ऑस्ट्रेलिया)-2016

 

Previous articleस्वस्थ रहने के लिए मकर संक्रान्ति के बाद ऐसे बदलें अपना खान-पान
Next articleपरवेज मुशर्रफ बोले- मोदी की नीति सही नहीं, नकारात्मक है भारत का रवैया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here