ओवैसी ने दी चुनौती, पीएम मोदी ऐलान करें कि NRC नहीं लाएंगे

0

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ देश में प्रदर्शन किया जा रहा है. वहीं राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को लेकर भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. विपक्षी दल भी इनके विरोध में सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं.

इस बीच एक बार फिर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि एनआरसी और एनपीआर एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि पीएम मोदी ये ऐलान करें कि वो एनआरसी नहीं लाएंगे.

Previous articleभारतीय महिला हॉकी टीम के ट्रेनिंग का स्तर बढ़ने पर लगाएंगे ध्यान: मारिन
Next articleप्रकृति से भरपूर और वन्य जीवों से समृद्ध है मध्यप्रदेश-मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ