भगवंत मान की हरकत पर संसद में हंगामा,’आम आदमी पार्टी’ ने झाड़ा पल्ला

0

नई दिल्ली:’आम आदमी पार्टी’ के संगरूर से सांसद भगवंत मान द्वारा फेसबुक पर अपलोड की गई संसद की वीडियो के मामले में पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी नेता संजय सिंह द्वारा भगवंत मान के समर्थन में किया गया ट्वीट उन्होंने डिलीट कर दिया है। इस दौरान भगवंत मान के फेसबुक वीडियो को लेकर संसद के दोनों सदन ठप्प हो गए ।

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने संसद में यह मुद्दा उठाया और भगवंत मान खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट अधीन कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान पूरे मामले पर भगवंत मान के तेवर भी मुखर होते नजर अाए। कल तक अपनी इस हरकत को जायज ठहरा रहे भगवंत मान ने अब सफाई दी है कि इस वीडियो को अपलोड करने का उनका मकसद संसद की सुरक्षा को दाव पर लगाना नहीं था और वे लोकसभा सपीकर को इस मामल में अपनी सफाई देंगे।

Previous article4,999 रुपये वाले Aqua Ring में है 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा
Next articleइस गुफा में होंगे भगवान गणेश के कटे सिर के दर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here