कभी नहीं सोचा था, अभिनय में वापसी करुंगी: प्रीति जिंटा

0

इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भैय्याजी सुपरहिट’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहीं प्रीति जिंटा का कहना है कि अगर उनके पति ने उन्हें प्रेरित नहीं किया होता तो वह शायद कभी फिल्म जगत में बतौर ऐक्ट्रेस वापसी नहीं करतीं।

प्रीति आखिरी बार बड़े पर्दे पर वर्ष 2013 में अपनी फिल्म निर्माण कंपनी की ‘इश्क इन पैरिस’ फिल्म में नजर आई थीं। प्रीति पिछले साल अपने अमेरिकी प्रेमी जेन गुडएनफ से शादी के बंधन में बंधी थीं। इसके बाद से ही प्रीति कभी अमेरिका, तो कभी भारत आती-जाती रहती हैं।

‘लैक्मे फैशन वीक’ के दौरान प्रीति ने कहा, ‘मुझे लगता है कि महिलाएं ‘सुपर वुमन’ होती हैं, इसलिए मेरे लिए यात्रा (कभी अमेरिका तो कभी भारत) करना मुश्किल नहीं होता। मैं काफी खुश हूं, मैं काफी भाग्यशाली हूं कि मैंने एक ऐसे इंसान से शादी की है जिसने मुझे दोबारा फिल्म जगत में आने के लिए प्रेरित किया।’

उन्होंने कहा, ‘मैंने सोचा था कि मैं अब फिल्में नहीं करुंगी और फिल्मों के कारोबार पर ध्यान दूंगी। हां, शादी के बाद ये सब थोड़ा मुश्किल जरूर हो गया है।’ फिल्म ‘भैय्याजी सुपरहिट’ के निर्देशक नीरज पाठक की यह ऐक्शन-कॉमिडी फिल्म है। इसमें सनी देओल, अमीषा पटेल और अरशद वारसी भी हैं।

Previous articleकेपी ने कंगारुओं को कहा- स्पिन खेलना सीखो, वरना भारत न जाओ
Next articleतेजी से वजन घटाने के लिए करें ये आसान घरेलू उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here