भंसाली अच्छी फिल्में बनाते हैं और उनकी फिल्मों में कुछ भी गलत नहीं होता है-सलमान खान

0

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के समर्थन में आगे आए हैं और उन्होंने कहा कि देखने से पहले फिल्म के बारे में कोई राय बनाना ठीक नहीं है। ‘खामोशी’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘सांवरिया’ जैसी फिल्मों में भंसाली के साथ काम कर चुके 51 वर्षीय सलमान ने कहा कि भंसाली एक महान फिल्म निर्माता हैं। सलमान ने कहा, ‘‘फिल्म पद्मावती देखने से पहले कोई निर्णय नहीं करना चाहिए। संजय लीला भंसाली अच्छी फिल्में बनाते हैं और उनकी फिल्मों में कुछ भी गलत नहीं होता है।’’

अभिनेता ने कहा है कि इस बारे में फैसला करने का अधिकार सिर्फ केंद्रीय सेंसर बोर्ड को है कि फिल्म रिलीज के लायक है या नहीं।

Previous articleकांग्रेस बदले की नहीं, बदलाव की पार्टी है- राहुल गांधी
Next article‘बत्ती गुल मीटर चालू’ फिल्म के लिए अभी किसी अभिनेत्री का चयन नहीं किया गया है- शाहिद कपूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here