कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने बनाई मिट्टी की गणेश प्रतिमायें

0

गणेश उत्सव के दौरान पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं पर जोर दिया जा रहा हैं। स्थानीय महाराष्ट्र समाज सभागृह में मिट्टी की गणेश प्रतिमायें निर्मित करना सिखाई जा रही है।

कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने आज यहां पहुंचकर स्वयं मिट्टी की गणेश प्रतिमायें बनाई। कलेक्टर ने लोगों को संदेश दिया कि आगामी गणेश उत्सव में मिट्टी की प्रतिमायें लाई जाए। इस अवसर पर महाराष्ट्रीयन समाज के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थॆ।

Previous articleफसल नुकसानी के लिये की जायेगी राहत की व्यवस्था : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleकांग्रेस का पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में ‘भारत बंद’ आज