रतलाम में मेडिकल कॉलेज का श्रेय मुख्यमंत्री श्री चौहान को समर्पित : काश्यप

0
ईपत्रकार.कॉम – रतलाम, 18 जुलाई । रतलाम में मेडिकल कॉलेज की अनुमति जारी होते ही शहरवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकालकर अपनी खुशिया जाहिर की। रैली प्रमुख मार्गों से होकर विधायक चेतन्य काश्यप के कार्यालय पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने 40 साल का सपना, 4 साल में पूरा करने पर विधायक श्री काश्यप का सम्मान कर आभार जताया। श्री काश्यप ने मेडिकल कॉलेज का श्रेय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को समर्पित करते हुए रतलाम को 70 साल पुराना वैभव दिलाकर मालवा-निमाड़ का प्रमुख व्यापारिक केन्द्र बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
श्री काश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान शहर में जो दीवाली मनी थी, उसकी रौशनी मेडिकल कॉलेज की अनुमति के रूप में सामने आई है। मेडिकल कॉलेज की सौगात मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व के कारण मिली है। रतलाम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे और वे यहीं रहकर अपनी उन्नति करें ऐसा प्रयास लगातार किया जाएगा। महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पार्षद दल के नेता प्रेम उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, अजा मोर्चा के मधु पटेल, पूर्व अंजुमन सदर सईद कुरैशी, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, जिला मंत्री देवेन्द्र वाधवा, विधानसभा प्रभारी दिनेश शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनू यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज की अनुमति मिलना रतलाम के लिए एतिहासिक उपलब्धि है। इससे रतलाम शिक्षा ही नहीं चिकित्सा के क्षेत्र में भी अग्रणी बनेगा। विधायक श्री काश्यप के प्रयासों से 40 साल का सपना 4 साल में पूरा हो गया है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल ने किया।
इस दौरान  मंडल अध्यक्ष रमेश बदलानी, जयवंत कोठारी, संतोष पोरवाल, महामंत्री मनोज शर्मा, प्रभु सोलंकी, गोपाल शर्मा, नन्दकिशोर पंवार, हेमन्त राहोरी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष रीना टांक, शांता राहोरी, सुनीता श्रीवास्तव, सपना दुबे, कृष्णा प्रजापत, अजा मोर्चा के नन्दकिशोर तोषावड़ा, इलियास कुरैशी, मुस्लिम मंच के शाहिद कुरैशी, मदरसा बोर्ड के मुबारिक शैरानी, पार्षद भगतसिंह भदोरिया, मंगल लोढ़ा, सूरज जाट, प्रहलाद पटेल, अशोक यादव, सलीम मेव, रेखा जोहरी, सोना शर्मा, रणजीतसिंह परिहार, झुग्गी प्रकोष्ठ के संभाग सह संयोजक अश्विन जायसवाल, जिला संयोजक बंटी व्होरा, निखिल पांचाल, रामू डाबी, महेन्द्र शर्मा, युवा मोर्चा के स्नेहिल उपाध्याय, आकाश खड़के, सुनील सारस्वत, प्रहलाद राठौड़, महेन्द्र शर्मा, अशोक देवड़ा, देवशंकर पांडे, मोहनलाल धबाई, विष्णुकांता पांचाल, सुरेश पापटवाल, अशोक देवड़ा, आशीष पंडित, अभय जैन, अशोक चौहान, बालमुकुन्द चावड़ा, राकेश नागर सहित पार्टी व प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे। अंत में आभार मंडल अध्यक्ष जयवंत कोठारी ने माना।
Previous article19 जुलाई 2018 गुरुवार , पंचांग एवं शुभ मुहूर्त
Next articleमेडिकल कॉलेज को अनुमति, रतलाम में छाया उल्लास