कश्मीर की समस्या के समाधान से दुनिया की कोई ताकत हमें नहीं रोक सकती – राजनाथ सिंह

0

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि दुनिया की कोई ताकत सरकार को कश्मीर मुद्दे का हल निकालने से नहीं रोक सकती है. उन्होंने भारत के खिलाफ नापाक गतिविधियों के लिए पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया.

सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार ने सेना को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई और कश्मीर में सीमापार से गोलीबारी का करारा जवाब देने की पूरी आजादी दी है. उन्होंने कहा, मैं कहना चाहता हूं कि किसी को कश्मीर की चिंता करने की जरूरत नहीं है. दुनिया की कोई ताकत हमें इस मुद्दे के समाधान से नहीं रोक सकती.

बीजेपी की गुजरात गौरव यात्रा के तहत सूरत जिले में लोगों को संबोधित करते हुए सिंह ने पाकिस्तान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी भारत में भेजता है और देश को तोड़ना चाहता है. उन्होंने कहा, पाकिस्तान हमारा पड़ोसी देश है. इसका नाम पाकिस्तान है लेकिन यह लगातार नापाक गतिविधियों में लिप्त होता है, भारत को तोड़ने का प्रयास करता है और आतंकवादी भारत में भेजता है.

Previous articleकिसानों को उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए लागू की है भावांतर भुगतान योजना – कृषि मंत्री श्री बिसेन
Next articleकांगेस के नेता से नीतीश ने कहा- आपको यहाँ पर देख कांग्रेस पार्टी से न निकाल दे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here