किसान पुत्र गाँव में रहकर उद्यमी बने – श्री नागर

0

भोपाल – ईपत्रकार.कॉम |विकासखण्ड स्तरीय किसान कल्याण कार्यशाला विकास खण्ड फंदा जिला भोपाल स्थान केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, नबीबाग भोपाल में आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्री आलोक संजर थे। भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनमोहन नागर की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अतिथियों के द्वारा किसानों द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किसान कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्री आलोक संजर ने किसानों से आग्रह किया कि किसान पुत्र शासन द्वारा मुख्यमंत्री कृषि उद्यमी योजना का लाभ लें, जिससे उपज के प्रसंस्करण इकाई आदि स्थापना के लिये शासन द्वारा ऋण प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक किसान को जल संरक्षण पर कार्य करने की जरूरत है। किसान भाई के पास उपलब्ध जमीन में से कम से कम दसवां हिस्सा में छोटे-छोटे खेत कुण्ड बनायें, जिससे जमीन में जल स्तर बढेगा।

किसानों को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनमोहन नागर ने कहा कि आधुनिक खेती के साथ साथ किसान भाई परम्परागत खेती के नुस्खे जरूर अपनायें। किसानों के द्वारा गत वर्ष जो गेहूँ विक्रय किया था, उसकी प्रोत्साहन राशि 34 करोड सत्रह लाख रूपये भोपाल जिले के किसानों को वितरित की गई है। भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. पात्रा द्वारा किसानों से आग्रह किया कि मिट्टी परीक्षण कराकर कमी अनुसार लघु एवं सूक्ष्म पोषण तत्वों का उपयोग करें। सोयाबीन के साथ अन्तरवर्तीय फसल के रूप में अरहर, मक्का, ज्वार, जरूर लगायें मिट्टी का परीक्षण जरूर करायें।

कार्यक्रम में कृषि सभापति जनपद श्री राकेश पाटीदार, श्री जगमोहन पटेल जनपद, रामस्वरूप चन्द्रवंशी, भगवतसिंह परिहार, उपसंचालक कृषि श्री एम.एम. देवके, श्री धीरेन्द्र ओंकार, डॉ उदय बडेगांवकर, पशु चिकित्सा विभाग से डॉ. निरूपमा निगम, डॉ. यादव, जी.एम. रघुवंशी, आदि उपस्थित थे।

Previous articleअलीराजपुर ने खुले में शौच मुक्ति के अभियान में प्रशंसनीय कार्य किया है-मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleमतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तिकरण के संबंध में लिए सुझाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here