केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 6 फीसदी बढ़ा, जनवरी से होगा लागू

0

मोदी सरकार ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को होली पर बड़ा तोहफा दिया है. कैबिनेट ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी.

अब सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 119 फीसदी से बढ़कर 125 फीसदी हो जाएगा. बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2016 से लागू होगा.

इससे पहले सितंबर, 2015 में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 113 फीसदी से बढ़ाकर 119 फीसदी किया गया था, जो जुलाई 2015 से लागू हुआ था.

Previous articleसनी लियोन की अगली फिल्म ‘वन नाइट स्टैंड’ का पोस्टर रिलीज
Next articleग्राम उदय से भारत उदय अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को महू से करेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here