केदारनाथ के बाद महाकाल दरबार में भी ध्यान लगाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

0

भगवान भोलेनाथ की नगरी उज्जयिनी नए स्वरूप में तैयार है। करीब डेढ़ सौ साल बाद महाकाल परिसर का जीर्णोद्धार हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार शाम साढ़े छह बजे ‘श्रीमहाकाल लोक’ महाकाल को समर्पित करेंगे। इससे पहले वे महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पूजा करेंगे और नंदी हाल में ध्यान भी करेंगे। इससे पहले मोदी ने केदारनाथ में भी ध्यान किया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रदेशभर के मंदिरों में व्यवस्था की गई है। मंदिरों में दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। शंखनाद, भजन-कीर्तन सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। घरों में द्वार पर दीप सजाए जाएंगे।

उज्जैन में पिछले चार साल से ‘श्री महाकाल लोक’ के कार्य किए जा रहे थे। इस प्रकल्प के पहले चरण के कार्य पूरे हो गए हैं। अब पर्यटक-श्रद्धालु यहां आकर अनेक सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। यह संयोग ही है कि दो सिंहस्थ के बीच आया है। उज्जैन में वर्ष 2016 में सिंहस्थ हुआ था और अब वर्ष 2028 में होना है। इसके बीच लाखों पर्यटक श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में आ रहे हैं।

Previous articleरूस के साथ हमारे सम्बंध अच्छे, पश्चिमी देशों ने हथियार देने में भारत की अनदेखी – एस जयशंकर
Next articleनशा मुक्ति अभियान के तहत रतलाम पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here