रूस के साथ हमारे सम्बंध अच्छे, पश्चिमी देशों ने हथियार देने में भारत की अनदेखी – एस जयशंकर

0

कैनबरा: विदेश मंत्री एस जयशंकर ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यहां उन्होंने रूस से जुड़े एक सवाल पर पश्चिमी देशों को अपने अंदाज में आड़े-हाथों लिया। उन्होंने रूस से हथियार खरीदने को लेकर कहा कि पश्चिमी देशों ने दशकों तक भारत को हथियार नहीं दिया। इसलिए रूस से हथियार लेना पड़ा। इसके साथ ही जयशंकर ने कहा कि भारत को हथियार देने की जगह पश्चिमी देशों ने पाकिस्तान की सैन्य तानाशाही सरकार को हथियार दिए।

विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को कैनबरा पहुंचे। यहां उनका तिरंगा सम्मान के साथ स्वागत किया गया। इसके तहत ऑस्ट्रेलिया का संसद भवन तिरंगा के रंगों से चमकता हुआ दिखाई दिया। विदेश मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘कैनबरा में तिरंगा स्वागत को पहुंचा। ऑस्ट्रेलिया की संसद को तिरंगा रंग में रंगा देख कर खुशी हुई।’ विदेश मंत्री एस जयशंकर की यह इस साल ऑस्ट्रेलिया की दूसरी यात्रा है। इससे पहले वह फरवरी 2022 में क्वाड के विदेश मंत्रियों की माटिंग में शामिल हुए थे।

रूस-भारत के अच्छे रहे हैं संबंध
विदेश मंत्री ने कहा, ‘रूस के साथ हमारे लंबे समय से संबंध हैं और दोनों देशों के बीच ही ये अच्छे रहे हैं। हमारे पास सोवियत और रूसी मूल के हथियार पर्याप्त मात्रा में हैं। रूसी हथियार कुछ खास कारणों से बढ़े हैं, उनमें से सबसे बड़ा कारण है कि दशकों तक पश्चिमी देशों ने भारत को हथियारों को आपूर्ति नहीं की। वह हमारे बगल में सैन्य तानाशाहों (पाकिस्तान) को पसंदीदा भागीदार के तौर पर देख रहा था। हम आंतरिक राजनीति में ऐसे निर्णय लेते हैं जो हमारे भविष्य और वर्तमान की स्थिति को प्रतिबिंबित करे।’ विदेश मंत्री ने अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिका पर निशाना साधा है।

Previous articleजानिए बाजवा का अमेरिका दौरा क्यों है पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण
Next articleकेदारनाथ के बाद महाकाल दरबार में भी ध्यान लगाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here