कोई और नहीं ट्विंकल ही हैं मस्त-मस्त गर्ल -अक्षय कुमार

0

बॉलिवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा है कि उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना उनके लिए हमेशा उनकी ‘मस्त-मस्त’ गर्ल रहेंगी। अक्षय ने सोमवार को लोकप्रिय गीत ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ गाने के नए वर्ज़न को लॉन्च किया, जो आगामी फिल्म ‘मशीन’ में फिल्माई गई है।

अभिनेता ने इस अवसर पर कहा, ‘ट्विंकल मेरी ‘मस्त-मस्त’ गर्ल हैं और हमेशा रहेंगी।’ फिल्म ‘मशीन’ में मुस्तफा और कियारा आडवाणी हैं। मूल गीत फिल्म ‘मोहरा’ में रवीना टंडन और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था। अक्षय से जब इस फिल्म में रवीना के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘यह (मोहरा) 22 साल पुरानी फिल्म है… मैं सारी बातें कैसे याद रख सकता हूं? हलांकि, रवीना के साथ काम करना बहुत सम्मान की बात है। हमने कई फिल्मों और गानों में एक साथ काम किया है और ‘टिप-टिप बरसा पानी’ अब भी मेरे पसंदीदा गानों में से एक है।’

अक्षय ने ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ गाने से जुड़ी यादों को भी साझा किया. उन्होंने गाने की शूटिंग के दौरान के लम्हों को याद किया कि किस तरह वह और रवीना रिहर्सल करते थे और डांस व अभिनय करते थे.

अक्षय के मुताबिक, उन्हें मिले ‘खिलाड़ी’ टैग, ‘मस्त-मस्त’ गाना और ‘चुरा के दिल मेरा’ उनके जीवन से जुड़ी तीन ऐसी चीजें हैं, जो कभी नहीं भुलाई जा सकतीं। उनके करियर को आकार देने में इन तीनों का अहम योगदान है.

Previous articleअमेरिकी रेटिंग एजेंसी फिच भारत के जीडीपी आंकड़े पर हैरान
Next articleइयान हिली और नाथन लियोन को कोहली का करारा जवाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here