क्या आप जानते है तांबे के बर्तन में पानी पीने के ये फायदे

0

ये बात तो सभी को पता है की पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। हमारे शरीर का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से ही बना होता है। भरपूर मात्रा में पानी के सेवन से हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते है और हमारा शरीर कई बीमारियों से भी दूर रखता है पर अगर आप पानी के दोगुने लाभ पाना चाहते है तो सादे पानी की जगह ताम्बे के बर्तन में रखा हुआ पानी पिए। तांबे में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडैंट तत्व मौजूद होते है, जो इसमें पानी रखने से पानी के अंदर आ जाते है और शरीर के इंफैक्शन को दूर रखते है। आज हम आपको तांबे के बरतन में रखे पानी को पीने के कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे है….

1. अगर आपको पेट से जुडी कोई समस्या है तो नियमित रूप से सुबह खाली पेट में एक गिलास तांबे के बरतन में रखा हुआ पानी पिए, ऐसा करने से डाइजेशन सिस्टम स्वस्थ रहता है और पेट भी साफ़ होता है।

2. तांबा अपने एंटी-बैक्‍टीरियल, एंटीवायरल और एंटी इफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। इसलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि तांबा घावों को जल्‍दी भरने के लिए एक शानदार तरीका है।

3. आजकल ज़्यादातर लोग अपने वजन के बढ़ने की समस्या से परेशान रहते है, पर क्या आप जानते है की अगर आप नियमित रूप से सुबह खाली पेट में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते है तो इससे आपके शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट धीरे धीरे कम होने लगता है। और वजन भी कम हो जाता है।

4. तांबे में मस्तिष्‍क को उत्तेजित करने वाले और विरोधी ऐंठन गुण होते हैं। इन गुणों की मौजूदगी मस्तिष्‍क के काम को तेजी और अधिक कुशलता के साथ करने में मदद करते है।

5. पेट में अल्सर की समस्या होने पर पेट में छाले हो जाते है जिनमे बहुत तेज दर्द होता है, ऐसे में रोज़ाना  सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते है तो इससे अल्सर की बीमारी जल्दी ठीक होती है।

Previous articleअगर आप भी बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स पाना चाहते हैं तो अपनाएं ये आसान उपाय
Next articleबजट 2018: बजट के बाद सस्ता हो सकता है सोना, कम हो सकते हैं दाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here