रमजान के दौरान डिहाइड्रेशन से ऐसे बचें

0

रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग एक महीने रोजे रखते हैं। इन दौरान दिन में न ही कुछ खाया जाता है और न ही कुछ पिया जाता है। रोजा रखने के दौरान खानपान में एहतियात बरतना बहुत जरूरी है। चूंकि रोजा में लोग पानी नहीं पीते हैं तो ऐसे में डिहाइड्रेशन का खतरा भी रहता है। तो आइए जानते है कि रोजे के दौरान हमें क्या खाना चाहिए:

इस दौरान गैरजरूरी चीजों को खाने से बचना चाहिए। रोजे के दौरान तली हुई चीजों को खाने से बचने की सलाह दी जाती है। सहरी के समय अंडा, आटे की रोटी या परांठा, ताजे फल आदि खाने से सेहत ठीक रहती है। ध्यान रहे सहरी के समय ज्यादा कॉफी या सोडा नहीं पीना चाहिए। साथ ही सहरी में बिरयानी, कबाब और फास्ट फूड्स नहीं खाने चाहिए।

रोजे में इफ्तार के दौरान खजूर खाना चाहिए। खजूर सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खजूर में आयरन होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इफ्तार के समय तला हुआ खाना शरीर के लिए हानिकारक होता है। इफ्तार में तला हुआ खाना खाने से बचना चाहिए। वहीं इस दौरान आप नारियल पानी और नींबू पानी पी सकते है।

Previous article21 मई 2019 मंगलवार , पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleRamzan 2019: रमजान के इफ्तार में बनाएं मटर की ये खट्टी-मीठी चाट