क्या विद्या बालन बनने वाली है मां?

0

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस विद्या बालन की इन दिनों कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसे देख कहा जा रहा है कि वह प्रैग्नेंट है। विद्या की ये फोटोज मुंबई के खार स्थ‍ित एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो की हैं जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें बताया जा रहा है कि वो मां बनने वाली हैं। विद्या ने प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर से दिसंबर 2012 में शादी की थी।

बता दें कि कुछ समय पहले विद्या बालन से प्रैग्नेंसी को लेकर सवाल किया गया था। इस सवाल पर विद्या थोड़ी सी गुस्सा हो गई हैं। उन्होंने सवाल का जवाब देते हुए कहा था, “पता नहीं बच्चों को लेकर लोगों में इतना जुनून क्यों है? मैं कोई बच्चे पैदा करने की मशीन तो हूं नहीं।” “वैसे भी दुनियाभर की आबादी बढ़ रही है, ऐसे में अगर कुछ लोगों के बच्चे नहीं होंगे तो कोई परेशानी की बात नहीं है।”

Previous articleसावधान! पापड़ पहुंचा सकता है हमारी सेहत को भारी नुकसान
Next articleबड़ी खबर! एयरटेल की 11 भाषाओं में डिजिटल ग्राहक सेवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here