सुबह उठकर हम खाली पेट सबसे पहले क्या खाते हैं इसका हमारे शरीर पर बहुत असर पड़ता है। यदि हम अपने पेट के अनुसार बढ़िया नाश्ता करते हैं तो हमारा शरीर बेवजह की बीमारियों से बचा रह सकता है। आज हम आपको बताएगें कि हमें नाश्ते में कौन-कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए।
जो आहार हमें खाली पेट नहीं लेने चाहिए..
1. पेस्ट्रीज
इस तरह के खानों में यीस्ट डाला जाता है। इस वजह से ये खाने खाली पेट हमें खराब करते हैं।
2. मीठी चीजें
यदि हम कुछ भी मीठा खाते है तोे हमारा इंसुलिन लेवल बढ़ जाता है। जिससे हमारे पैनक्रियाज पर भार पड़ता है और हमें डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।
3. टमाटर
खाली पेट टमाटर खाने से गैस्ट्रिक अल्सर होने का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि इसमें टैनिक एसिड की अधिक मात्रा होने के कारण यह पेट में एसीडिटी बनाता है।
4. केला
जब हम खाली पेट केले का सेवन करते है तो इससे हमारे खून में मैग्नीश्यिम की मात्रा बढ़ जाती है।जो कि हमारे दिल के लिए घातक सिद्ध होती है।
5. कोल्ड ड्रिंक्स
सुबह-सुबह खाली पेट कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से हमारे पेट को खून की सप्लाई कम हो जाती है। जिससे खाना पचने की पक्रिया बहुत धीरे हो जाती है।






























































