बॉलीवुड के किसी कैंप का हिस्सा नहीं बनना गलत फैसला था: गोविंदा

0

बॉलिवुड के ऑल टाइम डांसिंग सुपरस्टार गोविन्दा ने अपने एक फैसले पर मलाल जताया है। उनका मानना है कि फिल्म उद्योग में वह किसी कैंप का हिस्सा नहीं बने और उनका यह फैसला गलत था। गोविंद का कहना है, ‘फिल्म जगत में किसी कैंप विशेष से जुड़ने पर ही अभिनेता का करियर आगे बढ़ता है, लेकिन इस बात का अहसास उन्हें काफी देर से हुआ।’

गोविन्दा ने कहा, ‘बॉलिवुड में बहुत से कैंप हैं। मैं कभी किसी कैंप से नहीं जुड़ा, लेकिन मुझे लगता है कि मेरा यह निर्णय गलत था। मुझे ऐसा करना चाहिये था। इससे आपका करियर प्रभावित होता है। बॉलिवुड एक बड़ा परिवार है।’

उन्होंने कहा, ‘इस परिवार में, यदि आप का भाईचारा है और अच्छे रिश्ते बनाते हैं, तो यह काम आता है। यदि आप इस परिवार का हिस्सा हैं और यदि आप पर किसी की कृपा है, तो आप अच्छा करेंगे।’ अभिनेता ने बताया कि करियर के कमजोर दिनों में लोगों ने उनकी यात्रा कठिन बना दी थी, लेकिन उस वक्त उन्होंने मेगा स्टार अमिताभ बच्चन का अनुसरण किया, जिन्होंने आर्थिक तंगी से लडाई लड़ी।

गोविंदा ने आगे बात करते हुए कहा, ‘मैंने बहुत संघर्ष किए। मैं कह रहा हूं कि यह आसान नहीं था। जब मैं संघर्ष कर रहा था, तो लोगों ने मेरी मदद नहीं की। मैंने सुना और देखा कि बच्चन जी के साथ क्या हुआ, लेकिन मुझे नहीं लगता था कि मेरे साथ भी ऐसा होगा। वह ऐसा कर सके, इससे बाहर निकले, यह बहुत प्रेरणादायक था।

Previous articleJio Prime : 303 रुपये में 33GB डेटा और 499 रुपये में 65GB डेटा
Next articleखाली पेट न खाएं ये आहार, हो सकता है नुकसान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here