खिलाडियो को खेलभावना की तरह खेलों का प्रदर्शन कर उत्कृष्ट नाम करना चाहिए- रूस्तम सिंह

0

 मुरैना – (ईपत्रकार.कॉम) |प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि खिलाडियो को खेलभावना की तरह खेलों का प्रदर्शन कर उत्कृष्ट नाम करना चाहिए। यह बात उन्होने गतदिवस पुलिस परेड ग्राउण्ड मुरैना में मुरैना विधायक कप कब्बडी मेच का समापन अवसर पर कहीं।

इस अवसर पर महापौर श्री अशोक अर्गल, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश रूस्तम सिंह समाजसेवी श्री प्रेमकांत शर्मा, गजेन्द्र तोमर, मयंक शर्मा, महेश, रवि, देवेन्द्र, राजवीर सहित विधानसभा क्षेत्र से उपस्थित कब्बडी खिलाडी उपस्थित थे। मंत्री श्री रूस्तम सिंह ने कहा कि व्यक्ति को धैर्य के साथ खेलों का प्रदर्शन करना चाहिए तभी वो उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकता है। बडी खुशी है कि मुरैना में अभ्योदय आश्रम की छात्राओं ने फायनल कब्बडी मेच में स्थान प्राप्त किया है वे बधाई के पात्र है इसी प्रकार खेलों को खेलना चाहिए। जिससे लोग जिले के साथ साथ प्रदेश का नाम भी रोशन कर सके। इस अवसर पर समस्त खिलाडियो को टीशर्ट प्रदान की गई।

Previous articleअतिक्रमण करने वाले के विरूद्ध केस दर्ज करने में तनिक भी बिलंब ना किया जाए-कलेक्टर श्री राजेश जैन
Next articleस्वाईन फ्लू से बचना है तो हाथ न मिलाए -कलेक्टर श्री पीएल सोलंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here