खुले आम प्यार के इजहार के बावजूद, ब्वॉयफ्रेड रणवीर से चुपके से मिलीं दीपिका

0

बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ दीपिका पादुकोण और ‘बाजीराव’ रणवीर सिंह ने भले ही अपने रिश्ते को खुले तौर पर स्वीकारा हो, लेकिन फिर भी वह इस रिश्ते की कुछ बाते अपने तक ही सीमित रखना चाहते हैं.

खबरों की मानें तो हाल ही में रणवीर की गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण दुनिया से नजरे बचाकर उनसे मिलने चुपके से पेरिस गईं थी, जहां रणवीर सिंह इनदिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग कर रहे हैं.

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक दीपिका नहीं चाहती थी कि किसी को भी उनकी इस गुपचुप मुलाकात के बारे में कुछ भी पता चले लेकिन पेरिस में उनके कुछ फैन्स ने उन्हें रणवीर के साथ देख लिया जिसके बाद ये बात सबके सामने आ गई.

इतना ही नहीं, दोनों ने ‘बेफिक्रे’ के सेट पर काफी समय भी बिताया. जहां सभी को उनकी कोई भी तस्वीरें न खींचने की सख्त हिदायत भी दी गई थी. दीपिका ही नहीं, रणवीर भी उनके प्यार में इतने पागल है कि फरवरी में वैलेंटाइन सरप्राइज देने के लिए वह उनसे मिलने टोरंटो पहुंचे थे.

Previous articleइस थेरेपी से कम होगा ब्रेस्ट कैंसर का खतरा
Next articleईरान ने कहा- हज पर नहीं जा सकेंगे उसके लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here