खेल जीवन को नयी ऊंचाईयॉ प्रदान करता हैं – सुनील विलियम

0

रतलाम- (ईपत्रकार.कॉम) |खेल जीवन को नयी ऊंचाईयॉ प्रदान करता हैं यह विचार मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मुख्य अतिथि सुनील विलियम ने रतलाम में आयोजित 63 वीं राज्यस्तरीय शालेय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता जो कि हिमालय इंटरनेशन पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हो रही हैं के अंतर्गत खिलाड़ियों को आर्षीवचन देते हुए व्यक्त किये। विशेष अतिथि के रूप में जिला फुटबॉल संघ के सचिव आशीष डेनिअल एवं भाटीबड़ोदिया के प्राचार्य श्री कुमावज विशेष रूप से उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के चौथे दिन दो सेमी फाइनल मैच खेले गये। पहला सेमी फाइनल जबलपुर और रीवा के मध्य खेला गया जिसमे जबलपुर कि टीम 2-0 से विजयी रही। जबलपुर कि और से कुमारी आरती एवं आयुषी ने गोल किये। इसी प्रकार दुसरा सेमी फाइनल आदिवासी विकास विभाग तथा नर्मदापुरम के बीच खेला गया जिसमें आदिवासी विकास विभाग कि टीम 1-0 से विजयी रही। निर्णायक गोल कुमारी ज्योति ने किया। कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक महेन्द्रसिंह सोलंकी ने किया तथा आभार शंकरलाल मालवीय ने माना।

Previous articleनये भारत का निर्माण होगा तो, सब का साथ सबका विकास होगा- श्री चावला
Next articleनए भारत निर्माण के संकल्प को पूरा करने की जवाबदारी समाज की है – प्रभारी मंत्री श्री जोशी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here