गांधी के विचारों को अमल में लाने की संभावनाएं बढ़ानी होगी-कलेक्टर

0

खरगौन – (ईपत्रकार.कॉम) |महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक साबित हो रहे है। गांधी जी के विचारों को अमल में लाने की संभावनाएं बढ़ानी होगी। आज गांधी जी के विचारों को वास्तव में व्यवहारिक रूप से अपनाने में ही विकास के मायने बदल सकते है। यह बात कलेक्टर श्री अशोक कुमार वर्मा ने ग्राम बिरोठी में आयोजित सद्भावना शिविर में कहीं। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि बच्चों का संपूर्ण विकास उनकी माताओं पर भी निर्भर करता है। बच्चों का आधार उनकी माताओं के द्वारा ही मजबूत होता है। शिक्षा भी बच्चों के लिए सर्वोपरी है और उन्हें शिक्षा मिलना ही चाहिए। समाज को आज स्वच्छता अपनाने के लिए अपनी गलत आदतों को बदलने का भी समय आ गया है। 2 अक्टूबर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंति पर ग्राम बिरोठी में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा अस्पृश्यता निवारण प्रचार-प्रसार एवं सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम बिरोठी के सभी नागरिकों ने सहभागिता की।

सद्भावना शिविर के दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने नागरिकों को संबोधित करते हुए स्वच्छ रहने तथा जात-पात से दूरी बनाने का आव्हान किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री कल्याण चक्रवर्ती ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व में महाविद्यालयों में आयोजित निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। महाविद्यालयों में गत दिनों अस्पृश्‍यता समाज के लिए कलंक विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय खरगोन की मोनिका मिश्रा को प्रथम व वर्णिता नामदेव को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में ही अंतरजातीय विवाह करने वाले दंपत्तियों का भी सम्मान हुआ। सद्भावना शिविर में स्कूली छात्राओं द्वारा सद्भावना विषय पर नाटक का मंचन भी किया गया।

Previous articleवरिष्ठजन अपनी संतान से भरण-पोषण प्राप्त कर सकते है – अधिकारी श्री मण्डलोई
Next articleदेवता भी वहीं वास करते हैं जहां स्वच्छता होती है – राज्य मंत्री श्री जैन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here