गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ श्री पाण्डेय को राष्ट्रपति से सम्मानित किया गया

0

ग्वालियर – (ईपत्रकार.कॉम) |केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के दंगा निरोधक दस्ते द्रुत कार्य बल (आरएएफ) क 25वीं स्थापना दिवस परेड 108वीं वाहिनी, द्रुत कार्य बल, मेरठ (उत्तरप्रदेश) में 07 अक्टूबर को गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित की गई। इसमें केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, केन्द्रीय रिजर्व पुलस बल, ग्वालियर के पुलिस महानिरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय को केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

श्री राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय पुलिस महानिरीक्षक पूर्व में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, महानिदेशालय में पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) के पद पर पदस्थ रहे हैं। अपने सेवाकाल के दौरान श्री पाण्डेय, पुलिस महानिरीक्षक ने बल की कोबरा बटालियनों, द्रुत कार्य बल (आरएएफ) के गठन में अपना सराहनीय योगदान दिया तथा छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस बल में डेपुटेशन पर कमाण्डेंट/पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्य करते हुए राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी सफलतम सेवायें प्रदान की। इसके अतिरिक्त अपने विशेष सुरक्षा दस्ता (एसपीजी) में अपनी सेवायें दीं। अपने सेवाकाल के दौरान आपने रूस, फ्रांस, जापान एवं पाकिस्तान का भ्रमण किया। आपने वर्ष 1995 में संयुक्त राष्ट्र संगठन के सिविल पुलस ऑब्जर्वर के रूप में अंगोला (अफ्रीका) में कार्य किया। आपने 32 वर्ष से अधिक के सेवाकाल के दौरान श्री राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, पुलिस महानिरीक्षक को उनकी अतुलनीय सेवाओं के लिये विशिष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पदक, संयुक्त राष्ट्र पुलिस पदक, आंतरिक सुरक्षा पदक, विदेश सेवा पदक एवं कठिन सेवा पदक सहित अन्य अलंकरणों से सम्मानित किया गया है।

Previous articleकिसान भाई मुख्यमंत्री भावांतर योजना के तहत अपना पंजीयन अनिवार्यतः कराएं-राज्यमंत्री श्री मीणा
Next articleआपको चुनाव लड़ने का ख्याल कैसे आया?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here