‘‘भ्रष्टाचार और जातिवाद खत्म करने युवाओ ने लिया संकल्प’’

0

दतिया- (ईपत्रकार.कॉम) |दतिया, म.प्र.जन अभियान परिषद् के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम संकल्प से सिद्धि रतन बिहार वाटिका बुन्देला कॉलोनी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रदीप अग्रवाल विधायक सेवढा, विशिष्ट अतिथि श्री धनश्याम पिरौनिया विधायक भाण्डेर, जिला जन अभियान समिति उपाध्यक्ष श्री माधवेन्द्र सिंह परिहार, बृजेन्द्र सिंह परमार, वरिष्ठ वौज्ञानिक डॉ. आर.के.एस.तोमर, श्री राहत अली जैदी, श्रीमती कुसुम त्रिपाठी, कार्यक्रम की अध्यक्षता भा.जा.पा. जिलाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह बुन्देला ने की।

कार्यक्रम का प्रतिवदेन जिला समन्वयक दिनेश उमैरया ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप अग्रवाल ने कहा भ्रष्टाचार सभी जगह व्याप्त है इससे छुटकारा पाने के लिए सभी को जागरूक होना पडे़गा। डॉ. तोमर ने कहा कि हमारी पृथ्वी 02 प्रतिशत तापमान बढ गया है इससे कम करने की जरूरत है इसी के परिणाम स्वरूप जलवायु परिवर्तन हो रहा है। माधवेन्द्र सिंह परिहार ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में अपने विचार रखें, इसी क्रम में अंत भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विक्रम सिह बुन्देला जी ने छः प्रमुख बिन्दु गंदगी, गरीबी, भ्रष्टाचार, जातिवाद और साम्प्रदायिकता, आंतकवाद से मुक्ति दिलाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन मनोज द्विवेदी व्खयाता एवं आभार ज्योति गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, राजीव श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, राजपाल सिंह परमार, रामजी राय, अनिल पुजारी, नीरज गौतम, देवेन्द्र बौद्ध, सपना कुशवाहा, सरिता शर्मा, पूनम लिटौरिया, प्रीति भार्गव, राजेन्द्र राय, लाखन सिंह उपस्थित हुयें।

Previous articleप्रधानमंत्री श्री मोदी के कारण विभिन्न क्षेत्रों में दुनिया में देश की पहचान बनी है- श्री सिंह
Next articleपेयजल उपलब्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये-मुख्य सचिव श्री सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here